रेवाड़ी। जिले में रविवार को कुंड रोड, पटौदी, गांव लुखी और साबन में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसों की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।
पहली दुर्घटना नारनौल रोड के कुंड बैरियर के पास हुई। पीकप की टक्कर से बाइक सवार जितेंद्र (52) की मौत हो गई। गांव पाडला निवासी विजय ने बताया कि वह कुंड बैरियर के पास खड़े थे। रविवार को जितेंद्र बाइक पर सवार होकर खेत से घर जा रहे थे। इसी बीच कुंड बैरियर के पास अचानक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
पीकप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना और परिवार के अन्य लोगों को दी। जितेंद्र खेती करते थे। वह पत्नी व दो बेटियों औ्र एक बेटे को छोड़ गए हैं। खोल थाना पुलिस ने विजय की शिकायत पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दूसरी घटना रोहतक रोड पर पटौदी आरओबी के पास हुई। कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घासेड़ा की प्रमिला ने बताया कि वह रविवार को बाइक पर अपने बेटे रोहित के साथ किसी काम से रेवाड़ी आई थी। वापसी में पटौदी फ्लाईओवर के पास कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
तीसरी घटना कोसली क्षेत्र के गांव लुखी में हुई। ट्राॅले की टक्कर से गांव करौली के सज्जन की मौत हो गई। सज्जन कुमार साइकिल पर सवार होकर रविवार को किसी काम से लुखी में आए थे। देर शाम जब वह वापस जा रहे थे तो पीछे से ट्राले ने उसे टक्कर मार दी।
ट्राॅला चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, बावल क्षेत्र के साबन फ्लाईओवर के पास कार की टक्कर से भाखली माजरा निवासी बाइक चालक कर्मपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। कर्मपाल बावल स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत थए। रविवार देर शाम वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।
मृतक जितेंद्र- फोटो : रेउसा में हादसे में घायल लोग।