रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में काम करते समय आग से झुलसे एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा उपचाराधीन है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने साथी श्रमिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बिहार के जुमई जिले के सतवइयां निवासी मोहम्मद जहीर ने बताया कि वह धारूहेड़ा की एक कंपनी में काम करता है। दो दिन पहले वह अपने साथी धौरमारा निवासी आलम अंसारी व मजीद और झारखंड के जिदजौरी निवासी शहजाद व जुमई निवासी एजाज के साथ ग्रीडिंग एरिया में डक्टइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान पाइप के नट ढीले होने के कारण अचानक कचरे के साथ पाइप से निकली आग से वह और आलम अंसारी झुलस गए। झुसली हालत में दोनों को मानसेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आलम अंसारी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।