कोसली। पुलिस ने रविवार की रात को देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये लोग सैनिक कॉलोनी में किराए के मकान में देह व्यापार चला रहे थे।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सैनिक कॉलोनी में देह व्यापार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। अधिकारियों को इसकी जानकारी देने पर उन्हें टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिए थे। टीम में शामिल एचएचओ जाटूसाना, एसएचओ कोसली ने एक नकली ग्राहक डील करने लिए भेजा। योजना के अनुसार डील होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान नाहड़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास पुल के नीचे खड़े एक बिचौलिए समेत दूसरे राज्यों से देह व्यापार के लिए लाई गईं दोनों महिलाओं को काबू कर लिया गया। मौके पर इनसे अनैतिक रूप से कमाए 500 रुपये, दो मोबाइल बरामद हुए। उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके इनको अदालत में पेश कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। संवाद