फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग करके जान से मारने का प्रयास करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। पुलिस ने युवक पर फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटर साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के गांव अम्बोली निवासी दीपक व गांव जलियावास निवासी रवि उर्फ बादशाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव भाकली निवासी यशदेव उर्फ ईशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अगस्त को वह अपने साथी अमन व अक्षय के साथ भूपेन्द्र के कार्यालय के सामने खड़े थे। तभी चार मोटर साइकिलों पर सवार हिमांशु, दीपक, गोलू, परवेश, डाकू अपने साथियों के साथ वहां आए। उनके हाथ में पिस्टल व डंडे थे। हिमांशु, दीपक व गोलू के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तान दी। उन्होंने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया इतने में गोली बांये हाथ की हथेली को छूते हुए निकल गयी। इसके बाद वे सभी वहां से भाग गए। हिमांशु व दीपक के साथ उनकी पहले से रंजिश चली आ रही है जिसकी वजह से उन पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपियों सुखबीर उर्फ मोनू व दीपक कुमार लखेरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था तथा इसके अलावा पुलिस को दो पिस्टल, 8 कारतूस व वारदात में इस्तेमाल हुई एक मोटरसाइकिल भी पहले बरामद कर चुकी है।
----------------
दीपावली के दिन कर दी गई थी हत्या:
पुलिस के अनुसार गांव भाकली निवासी यशदेव उर्फ ईशु और अक्षय उर्फ बादशाह दीपावली की दोपहर को कोसली के बस स्टैंड के पास कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान पैदल आए दो बदमाशों ने कार में बैठे ईशु और अक्षय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दोनों बदमाशों ने मास्क लगाया हुआ था। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घायल होने के बावजूद दोनों युवकों ने कार से निकलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पीछा करते हुए फिर से उन्हें गोली मार दी । सिर और छाती में गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर पैदल ही फरार हो गए। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उतार के लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

--------------------
सात के खिलाफ हुआ था केस दर्ज:
मृतक युवक यशदेव उर्फ ईशू की मां सुषमा देवी ने शिकायत में कहा है कि हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता विरेंद्र उर्फ कर्नल ने धमकी दी थी कि उसके बेटे के जेल से बाहर आने से पहले ईशु को खत्म कर दिया जाएगा। सुषमा देवी की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने गांव भाकली निवासी फौजी जोखी, विरेंद्र उर्फ कर्नल, गांव धनिया निवासी प्रवेश, झज्जर जिला के गांव अंबोली निवासी दीपक, गांव साल्हावास निवासी डाकू, रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी गोलू उर्फ सचिन व प्रवीण और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें