फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को लेकर उपायुक्त ने ली बैठक

विज्ञापन
डीसी यशेन्द्र सिंह जिला सचिवालय में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुड़े अधिकारि? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत जोनल अधिकारियों को जो लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य को शीघ्र पूरा करें। अंतिम व्यक्ति का उत्थान हरियाणा सरकार की प्राथमिकता रही है। केंद्र व राज्य सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन पर चलते हुए गरीबों के जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार को इकाई माना है और सबसे गरीब परिवारों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया है। ऐसे परिवारों के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू की गई है। इस अभियान के अंतर्गत परिवार पहचान पत्र से डाटा का सत्यापन करके गरीब परिवारों की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि पशुपालन, नगर पालिका, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य कई विभागों में अपने कार्य में कम रुचि दर्शाई है। ये सभी विभाग उन्हें जो लक्ष्य दिया गया है वे लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र कार्य करें। उपायुुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान अभियान में शामिल किया गया है। इन योजनाओं को https://privarutthan.haryana.gov.in पोर्टल पर हर व्यक्ति के लिए सुलभ कराया गया है। इस पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी के अलावा उनकी पात्रता व लाभ का विवरण भी दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से पात्र व्यक्ति योजना के लिए आवेदन भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें