फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी ओर गांव बखापुर के निकट मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। कसौला थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला जटवाड़ा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को अपने ससुर कतोपुर निवासी नंदलाल के साथ मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी जा रहे थे। असाही कंपनी के निकट सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल खड़ी कर पेशाब करने के लिए चले गए। उनके ससुर नंदलाल सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनके ससुर नंदलाल को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान नंदलाल की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची कसौला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अनिल कुमार की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरी ओर पुलिस के अनुसार गांव बखापुर निवासी हंसराज पैदल सड़क किनारे जा रहे थे। गांव के निकट ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने हंसराज को सीधी टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद गांव बखापुर निवासी जोगेंद्र ने गांव में हादसे की सूचना दी और हंसराज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बखापुर निवासी जोगेंद्र की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक कसौला निवासी मोहित भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें