रेवाड़ी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) गुरुग्राम व रेवाड़ी यूनिट की टीम ने नशीला पदार्थ बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी विशाल उर्फ पोंगा और टिंट निवासी पवन उर्फ खतरा के रूप में हुई है। जांचकर्ता उपनिरीक्षक हरीश ने बताया कि एचएसएनसीबी टीम गुरुग्राम को शनिवार को सूचना मिली की तीन युवक गांजा बेचते हैं और गांव मसानी की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) गुरुग्राम व रेवाड़ी की टीम ने नाकाबंदी कर दो युवकों को मौके से गिरफ्तार लिया। तीसरा आरोपी गांव गुमीना निवासी हरीश उर्फ हरिया उन्हें चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों से 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।