पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। सीआईए धारूहेड़ा व सीआईए कोसली टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 1 किलो 332 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला चरखी दादरी के गांव उमरवास निवासी विनोद कुमार उर्फ भोलु व मध्यप्रदेश के जिला नीमच के गांव जसवंतपुरा निवासी नेमीचन्द के रूप में हुई है।
जांचकर्ता एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि विनोद कुमार उर्फ भोलु व नेमीचंद नशीला पदार्थ अफीम बेचने का काम करते हैं। वह अभी सनसिटी रेवाड़ी दिल्ली रेलवे लाईन के पास किसी के इंतजार के लिए खड़े हुए है।
सूचना मिलते ही सीआईए धारूहेड़ा व सीआईए कोसली टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंचकर उक्तआरोपियों को काबू किया। आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर बरामद मादक पदार्थ अफिम का वजन किया जो कि 1 किलो 332 ग्राम वजन बैठा।
आरोपियों से बरामद अफीम की कीमत बाजार में 3.50 लाख रुपये से अधिक है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।