फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 11.59 लाख रुपये की ठगी के मामले दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14रेवाड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। टॉस्क के नाम पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर गांव रामगढ़ निवासी एक व्यक्ति से 11.59 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी सन्नी खन्ना व सेक्टर-65 गुरुग्राम निवासी पारस बजाज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पारस के कब्जे 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड व रुपये गिनने की मशीन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गत वर्ष 17 अक्तूबर को गांव रामगढ़ निवासी भगत सिंह ने शिकायत में बताया था कि उनके पास 25 सितंबर 2023 को टेलीग्राम पर मैसेज आया था, जिसमें टॉस्क के बदले पैसा कमाने का लालच दिया गया। उसे दिन में 25 टास्क करने के लिए कहा गया था। इसके तहत यूट्यूब पर सब्सक्राइब करते हुए उसके स्क्रीनशॉट भेजने थे। नया मेंबर होने के नाते शुरू में उससे एक हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। उसने यह राशि बताए गए नंबरों पर ट्रांसफर कर दी। उसके बदले उसे 1350 रुपये मिले थे। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया। कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 11 लाख 59 हजार 550 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस राशि को पाने के लिए उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया तो उसे ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी सन्नी खन्ना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी पारस बजाज को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें