फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला युद्ध के शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

Tue, 19 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16रेवाड़ी। कार्यक्रम में वीरांगनाओं को सम्मानित करते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रेजांगला दिवस पर रेजांगला युद्ध स्मारक पर सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि रेजांगला युद्ध में इस क्षेत्र के अमर जवानों ने वीरता का जो उदाहरण पेश किया था, वैसा उदाहरण दुनिया में कोई और नहीं मिलता। उन्हें गर्व है कि वह रेवाड़ी जैसे क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, जहां की धरती देशभक्तों की धरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आज ही के दिन हमारी जवानों ने चीन के साथ युद्ध में अपना लोहा मनवाया था। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर जेपी यादव ने कहा कि वर्ष 1962 में लद्दाख के रेजांगला पोस्ट पर तैनात 13 बटालियन की कुमाऊं रजिमेंट के परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 124 जवान खून जमा देनी वाली ठंड में तैनात थे। जब हजारों चीनी सैनिकों ने हमला किया था तो हमारे जवानों ने गोला बारूद खत्म होने के बाद भी चीनी सैनिकों को बाहुबल से मौत के घाट उतार दिया था। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, प्रताप सिंह, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जिला सैनिक बोर्ड के सदस्य और युद्ध वीरांगनाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें