फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर से सोना और दुकानदार जूते छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के कानोड गेट के निकट एक सुनार से 40 ग्राम सोना व माता चौक पर एक दुकानदार से चार जोड़ी जूते छीनने के दो आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के सरस्वती विहार कालोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू और बंजारवाड़ा निवासी काली उर्फ कालिया हैं। पुलिस ने उनसे एक पिस्तौल, चार कारतूस व दुकानदार से छीने गए जूते बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटौदी के वार्ड नंबर पांच निवासी अनूप कुमार ने बताया कि वह रविवार को अपने चाचा गांव खंडेवला निवासी प्रवीण के साथ रेवाड़ी में जेवरात बनवाने के लिए आए थे। अनूप के पास करीब 40 ग्राम सोना था। दोनों बाइक पर बारा हजारी से कानोड गेट स्थित एक अस्पताल में जा रहे थे। मोती चौक से स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया था। बदमाशों ने पिस्तौल दिखा कर उन्हें रोकने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों कानोड गेट स्थित निजी अस्पताल में घुस गए थे। अनूप ने बैग से नकदी निकाल कर अपनी जेब में रख दी थी, लेकिन बदमाश 40 ग्राम सोना छीन ले गए थे। इससे पहले दोनों बदमाश माता चौक निवासी अशोक कुमार की दुकान पर पहुंचे थे। बदमाशों ने पिस्तौल दिखा कर अशोक से चार जोड़ी जूते छीन लिए थे और फरार हो गए थे। गोकलगेट व भाड़ावास गेट चौकी पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। लूट की वारदात के बाद दोनों बदमाशों ने शराब पी ली थी। अधिक नशा होने के कारण दोनों ने हरियाणा अचार फैक्टरी के निकट आपस में ही झगड़ा शुरू कर दिया था। दोनों बदमाशों के अचार फैक्टरी के निकट आपस में झगड़ा करने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में दोनों का मेडिकल भी कराया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें