दिल्ली रोड स्थित केएलपी कालेज।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कॉलेज में दाखिलों के लिए बनवाए गए आय और परिवार पहचान पत्र का मिलान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को आवेदन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी अपने कागजात ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
उच्चतर शिक्षा शिक्षा विभाग की ओर से 16 अगस्त से यूजी कोर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं इस बार विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य है। आवेदन करते समय अधिकतर विद्यार्थियों के आय प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र में भरी गई आय का मिलान नहीं होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी आय प्रमाण पत्र ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में पैन कार्ड लिंक होने की वजह से परिवार की सारी प्रमाणित आय की जानकारी उसमें जुड़ हो जाती है। आय प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र का मिलान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों आवेदन रद्द हो रहे हैं। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी कॉलेज प्रबंधन को विशेषतौर पर कागजात की जांच के निर्देश दिए हुए हैं।
दाखिले की आवेदन प्रक्रिया:
उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल को सीबीएसई व एचबीएसई के साफ्टवेयर से लिंक कर दिया है। ऑनलाइन फार्म भरना शुरू करते ही विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, पासिंग ईयर की जानकारी पोर्टल द्वारा मांगी जाती है। नोटिफिकेशन के साथ उच्चतर शिक्षा विभाग का पोर्टल खुद ही छात्र का डेटा सीबीएसई व एचबीएसई के साफ्टवेयर से उठा लेता है। हालांकि पहले पोर्टल पर पहले हर छोटी- छोटी जानकारी विद्यार्थी को फार्म में भरनी होती थी। सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सॉफ्टवेयर के बेस्ट फाइव की जगह छह विषयों के अंक उठाने से आ रही है।