संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोलहवे दिन भी गंगायचा टोल को फ्री रखा गया। किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना मे शहीद हुए किसानों लवप्रीत सिंह, नक्षतर सिंह, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, एवं पत्रकार रमण कश्यप को टोल प्लाजा पर आयोजित अंतिम अरदास सभा में एकत्र किसानों द्वारा श्रद्धांजलि दी। शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा की गई। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि हत्याओं में गिरफ्तार किए केंद्रीय मंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा को कड़ी से कड़ी सजा देने और दोषी के पिता अजय मिश्रा का तुरंत इस्तीफा लेने के साथ पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। समय सिंह ने कहा की इस घटना में परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से लिप्त ऐसे मंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, समय सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल चौधरी, महावीर सिंह चौधरी, राजेंदर सिंह, राजेश खन्ना, महेंद्र सिंह, बल्लु, हंसराज बोहराजी, पंकज, जसबीर, नसीब, रामबीर, अभयसिंह उपस्थित रहे।