फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम हुआ आम, नप के प्रयास नाकाम

विज्ञापन
मुख्य बाजार में सड़क पर किया गया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से लोगों को जाम से निजात पाने के लिए बनाई गई योजनाएं फेल होती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों लोगों को बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से सड़कों पर डिवाइडर लगाए गए थे, लेकिन अब ये ही उनके लिए परेशानी का कारण बन चुके हैं। बाजार की सड़क डिवाइडर लगाने के लिए बाद और अधिक सिकुड़ गई हैं। दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों की ओर से सड़कों पर अतिक्रमण करने की वजह से बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति रहती है। अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार होते हुए झज्जर चौक तक पहुंचने में लोगों को कई बार घंटे तक का समय लग जाता हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण के कारण बाजार में पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी होती है। नगर परिषद की सुस्ती के कारण स्थिति ज्यों की त्यों है। शहर के पंजाबी मार्केट, घंटेश्वर मार्केट, गोकल गेट, रेलवे रोड, अपना बाजार, नया बाजार व गुड़ बाजार में दिनभर जाम लगने की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा रेहड़ी संचालक भी सड़क के बीच में रेहड़ियां खड़ी कर देते हैं। ऐसे में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। दोपहिया व चौपहिया वाहन के मुख्य बाजार में आने से जाम लंबे समय तक लगा रहता है।
राहगीरों को महज 5 मिनट की दूूरी तय करने में आधा घंटा लगा जाता है। बाजार की सड़कों पर दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।
अतिक्रमण के कारण शहर की सड़कें रह गई सटी
मुख्य बाजार में डिवाइडर जाम से निजात पाने के लिए लगाए थे। अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम रह गई है। त्योहारों के समय में बाजारों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। लोगों को बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती है। दोपहिया वाहन तो दूर पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी होती है। राहगीरों के लिए कुछ मिनटों की दूरी घंटों में बदल जाती है। दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा सड़कों तक अपना दायरा बढ़ा लिया जाता है, जिससे सड़क कुछ फुट ही रह जाती है।
विज्ञापन

पहले भी लगाए गए थे डिवाइडर
नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए बाजारों में सड़कों पर डिवाइडर लगाए गए थे, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उन्हें हटा लिया गया। लोगों को जाम की समस्या से अब तक निजात नहीं मिल पाई है। यही नहीं चौपहिया वाहनों के मुख्य बाजार में प्रवेश करने के बाद तो लंबे समय तक जाम लगा रहता है, जबकि परिषद की ओर से मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों के जाने के अनुमति नहीं है।
मुख्य बाजारों में डिवाइडरों पर लगाई जाएगी लाइट
बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हम कोशिश कर रहे हैं कि सड़कों में छोटे डिवाइडरों को लगाकर उस पर लाइट लगाने का काम किया जाए। हाउस की मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। मुख्य बाजारों के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे राहगीरों को आने-जाने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। शहर के सुंदरीकरण के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जाएंगे।
पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।

मुख्य बाजार में चौपहिया वाहन के आने से बनी जाम की स्थिति। संवाद- फोटो : Rewari

मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण सिकुड़ चकी सड़क। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें