फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छतों पर रहेगी रौनक, होगी पतंगबाजी

विज्ञापन
दुकान पर पतंग खरीदते ग्राहक। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाली तीज के अवसर पर 11 अगस्त हो छातों पर जमकर पतंगबाजी होगी। तीज के त्योहार पर छतों पर रौनक देखने को मिलेगी। तीज को लेकर पहले ही बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। वहीं पार्कों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झूलों से लेकर तीज के गीत सुनाई देंगे।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर जहां एक ओर पतंगबाजी होती है वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। बहुत सी महिलाएं निर्जला उपवास भी रखती हैं। साथ ही शाम के समय में माता पार्वती की पूजा करने के साथ तीज की कथा सुनती हैं।
देर रात तक खुलेंगी दुकानें
तीज के त्योहार की उत्सुकता को देखते हुए देररात तक पतंग बाजारों में रौनक रहेगी। वहीं दूसरी ओर मिठाई की दुकानों पर घेवर व अन्य मिठाइयों की बिक्री बढ़ेगी। पतंग बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं की दुकानों में लगी रही। तरह-तरह की पतंग बाजारों में बिकी जैसे तिरंगा, ढप्पल, चांदतारा आदि डोर में अलग-अलग वैरायटी लोग पसंद कर रहे थे। जैसे सम्राट, सात केला, सीटू आदि। वहीं दुकानदारों ग्राहकों से चीन की डोर न खरीदने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यात्रा करने समय रखें ध्यान, चीन की डोर से नुकसान
आज दिन शहरों में जमकर पतंगबाजी की जाती है, लेकिन दौरान कुछ लोग चीन का मांझा भी प्रयोग करते हैं। माझा कटने के बाद सड़कों पर डोर पड़ी रहती है। कई बार दुपहिया वाहन चालक इसकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में यात्रा करने के दौरान हेलमेट जरूर प्रयोग करेें, ताकि इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके। इससे पहले इस तरह से अनेक दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। छतों पर पतंगबाजी के दौरान भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें