रेवाड़ी। मार्केट कमेटी की ओर से कोसली व रेवाड़ी में बाजरे की खरीद के लिए गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार 19 से 24 अक्तूबर तक अलग-अलग गांवों के किसान निर्धारित दिनों में अपनी फसल मंडी में लेकर आ सकेंगे।
इसका उद्देश्य मंडी में फसल की आवक को व्यवस्थित करना और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा प्रदान करना है। नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के लिए गांववार शेड्यूल जारी होने के बावजूद किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइनें लग रही हैं। फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मंडी में व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। पूरे दिन जाम लगा रहता है।
रेवाड़ी मार्केट कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 19 अक्तूबर सोमवार को रेवाड़ी, चिताडूंगरा, बवाना गुर्जर, टीट, कुंडल, हरजीपुर, ढाणी सांतो, रोलियावास, आलियावास, माखरिया, राजपुरा ईस्तमुरार, धामलावास, तिहाड़ा, आनंदपुर, बगथला, साल्हावास, पांचौर, डवाना और सांपली गांवों के किसान फसल ला सकेंगे।
कोसली में 19 अक्तूबर को धारौली, लिलोढ़, गादला, कोसली, खुशपुरा, नाहड़, कटोपुरी, मोहदीनपुर, तुम्बाहेड़ी, दड़ौली, दहीना, सुरखपुर, गोठड़ा टप्पा दहिना, जखाला, मुरलीपुर, गुरावड़ा, कंवली।