फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव में घुसा बाघ, खुशखेड़ा गांव में बुजुर्ग पर किया हमला

Fri, 19 Jan 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। राजस्थान से आया बाघ शुक्रवार सुबह साबी नदी के साथ लगते गांव निखरी में देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। बाघ को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बाघ को रेस्क्यू करने के लिए हरियाणा और राजस्थान की वन विभाग की दोनों टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी राहुल हुड्डा ने जिले में बाघ की सूचना पर अलर्ट घोषित कर दिया साथ ही गाइडलाइन भी जारी की गई है।
विज्ञापन




रेंज अधिकारी संदीप ने बताया कि करीब 11 बजे किशनगढ़ रेंज के आरओ ललित कुमार ने जिले में बाघ के घुसने की सूचना दी। नर बाघ वन क्षेत्र से निकलकर खेतों के रास्ते उत्तर दिशा की ओर मूवमेंट कर रहा है। वहीं, पिछले 3 माह से नर बाघ (टाइगर) एसटी-2303 राजस्थान के अलवर जिले में पड़ने वाले वन मंडल रेंज किशनगढ़ बास अधीन वनखंड संध इस्माइलपुर व समीपवर्ती क्षेत्र में घूम रहा था। वन विभाग की टीम की ओर से लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी। अभी तक बाघ पकड़ा नहीं गया है।

वीरवार दोपहर इस बाघ ने राजस्थान के भिवाड़ी शहर के समीप खुशखेड़ा गांव में खेत में काम कर रहे 75 साल के बुजुर्ग रघुवीर पर हमला कर घायल कर दिया था। बाघ की ओर से हमले की पुष्टि ट्रैकिंग टीम ने की है। इसके बाद बाघ हरियाणा की सीमा की तरफ बढ़ गया और शुक्रवार की सुबह बाघ के हरियाणा में प्रवेश करने की सूचना मिली। बाघ के रेवाड़ी में घुसने पर राजस्थान सीमा के साथ लगते सभी ग्रामीण अलर्ट हो चुके हैं साथ ही लोगों के दिन डर के साये में बीत रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि अगर वह खेत में जाएंगे तो बाघ उन पर हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें