फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाजी पड़ी महंगी: दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की गई जान, दो घायल

Fri, 13 May 2022 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक आपस में टकराने के बाद फुटपाथ पर टकराती नजर आ रही है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में बाइक पर स्टंटबाजी युवकों को भारी पड़ गई। शुक्रवार शाम को स्टंट करने के चक्कर में दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


पांचों युवक आपस में दोस्त थे और फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक आपस में टकराने के बाद फुटपाथ पर टकराती नजर आ रही है। दोनों बाइकें फुटपाथ पर क्षतिग्रस्त पड़ी है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम रेवाड़ी शहर के हुडा बाईपास स्थित राजेश पायलट चौक के समीप 2 तेज रफ्तार बाइक बुलेट और केटीएम ड्यूक आपस में स्टंटबाजी के चक्कर में टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इनमें केटीएम ड्यूक बाइक पर सवार रेवाड़ी के गांव टींट निवासी साहिल (22) व गांव भालखी-माजरा निवासी हरीश (24) और दूसरी बाइक बुलेट पर सवार गांव भाड़ावास निवासी कौशल (25) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव हजारीवास निवासी विकास व गांव गोठड़ा निवासी हर्षित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि पांचों युवक आपस में दोस्त है और बाईपास पर ही फन एंड फूड में नहाने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में स्टंटबाजी करते हुए हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें