फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली विधायक ने समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Tue, 24 Mar 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : पैदल मार्च निकालते कांग्रेस पदा​धिकारी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली के विधायक अनिल यादव ने अपने कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कोसली हलका के लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में विभिन्न गांवों से आए प्रतिष्ठित लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर विधायक अनिल यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे भविष्य में प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

विधायक ने यह भी बताया कि रेवाड़ी स्थित एम्स में जल्द ही ओपीडी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें