प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धामलावास की चयनित तीन छात्राएं और मौज
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्र सरकार के एआईसीटीई विभाग की ओर से प्रदान की जाने वाली प्रगति स्कीम छात्रवृत्ति के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की तीन छात्राएं चयनित हुईं हैं। इनमें आई एंड सी ब्रांच की रिया, एमएलटी ब्रांच की चंचल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच की हर्षिता शामिल हैं। यह क्षेत्र व संस्थान के लिए गर्व की बात है। केंद्रीय स्कीम के तहत छात्रवृत्ति के लिए 50,000 रुपये प्रति वर्ष दिए जाते हैं। इस दौरान 3 वर्षीय कोर्स के लिए कुल डेढ़ लाख रुपये हर छात्रा को दी जाएगी।
संस्थान की प्रधानाचार्य रचना यादव ने इस मौके पर सभी छात्राओं को व छात्रवृत्ति योजना के इंचार्ज राकेश यादव व संजू को बधाई दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी इस संस्थान की 7 छात्राएं प्रगति स्कीम छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुई थी, जिन्हें अब तक 50,000 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से दो किस्त मिल चुकी है। छात्रवृत्ति योजना के ऑफिसर इंचार्ज विकास यादव ने बताया कि प्रगति स्कीम छात्रवृत्ति के अलावा संस्थान के विद्यार्थियों के लिए पी एम एस स्कीम, मेरिट स्कीम सहित बहुत सी छात्रवृत्ति योजनाएं हैं, जो राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जो बच्चे तकनीकी शिक्षा ग्रहण करके विभिन्न सरकारी विभागों में तथा प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं, वह संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि संस्थान में 5 विभागों में कोर्स चलाए जा रहे हैं, जो ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग आई एंड सी मैकेनिकल इंजीनियरिंग व एमएलटी है। संस्थान में दाखिले के लिए 10वीं व 12वीं पास बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन संस्थान में आकर करवा सकते हैं। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए संस्थान में एडमिशन हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है।