ईद उल अजहा त्योहार पर गले मिलते मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में ईद उल अजहा का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुस्लिमों ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा कर अल्लाह से अमन चैन की दुआएं मांगीं। जिले में सुबह के वक्त बारिश के बीच सभी मस्जिदों में ईद की नमाज सामूहिक तौर पर अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
इस मौके पर इमाम इस्माइल व समाज के प्रधान मुबीन खान ने कहा कि जो लोग कुर्बानी कर रहे हैं, वह कुर्बानी खुले में न करें न ही उसका वीडियो बनाएं, न ही गंदगी फैलाएं। ऐसा कोई काम न करें, जिससे समाज में दूसरे समुदाय के लोगों को तकलीफ पहुंचे।
नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर पीर बाबा वाली मस्जिद के इमाम इस्माइल खान, मुस्लिम सभा के प्रधान व बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुबीन खान, पप्पू खान, सलामुद्दीन चौहान, शरीफ खान, प्रशांत हाफिज सुब्हान, आनंद नूर मोहब्बद, मलखान, जावेद, बबलू, उमेद, प्रवीण, नवीन, सोनू, वकील, प्रवेज, अनिल, शाहरुख, सतीश आदि मौजूद रहे।