फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इस बार रेवाड़ी को मिली ताइक्वांडो व नेटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ब्लॉक, जिला स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के बाद मौलिक शिक्षा विभाग निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर दिया है। रेवाड़ी जिले को इस बार अंडर-14 में 2 खेलों की मेजबानी मिली है जिनमें ताइक्वांडो व नेटबॉल शामिल हैं। दोनों ही खेलों में लड़के व लड़कियों की स्पर्धा कराई जाएगी।्र
अभी अंडर-11 में किस जिले में कौन सी प्रतियोगिता होगी, इसका शेड्यूल नहीं जारी किया है। पिछले वर्ष अंडर-11 में भी जिले को मेजबानी का मौका मिला था। हालांकि, इससे पहले जिला शिक्षा विभाग को ब्लॉक व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवानी होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग अभी से तैयारी में जुट गया है। जिले में विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को ठहराने की रहती है, लेकिन पिछले दो सालों से खिलाड़ियों को ठहराने के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को नजदीकी स्कूलों में ही ठहराया जाता है। जिले में अंडर-11 व 14 में ब्लॉक व जिला स्तर की प्रतियोगिता 25 अगस्त से पहले ही संपन्न करवानी होगी। ब्लॉक पर विजेता ही जिला में खेल पाएंगे। अभी ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा चल रही है। अगस्त में जिला स्तरीय गेम का शेड्यूल जारी हो जाएगा। जीतने वाले ही खिलाड़ी ही स्टेट लेवल पर खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें