फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 26 तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक स्कूल रेवाड़ी में सत्र 2022-23 में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जोकि 26 अक्तूबर तक चलेगी। कक्षा छठी और नौवीं में दाखिले के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी यूनीक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल के प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर शाम 5 बजे तक है। कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा नौ जनवरी 2022 को प्रस्तावित है। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी में लड़कों के लिए 50 और लड़कियों के लिए 10 सीटें हैं। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र व छात्रा की उम्र 31 मार्च 2022 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अगले सत्र के लिए केवल कक्षा छठी में लड़के और लड़कियां प्रवेश के पात्र हैं। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्र देशभर में मौजूद सैनिक स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में स्कूल-वार, कक्षा-वार, श्रेणी-वार रैंक, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनुमोदित मेडिकल फिटनेस और मूल दस्तावेजों के सत्यापन पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें