फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अभी चार दिन नहीं मिलेगी ठिठुरन भरी सर्दी से राहत

Sun, 07 Jan 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी में आकाश में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अभी तक राहत के संकेत नहीं दिए हैं। रविवार को हल्की धूप जरूर निकली, मगर बादलों की लुकाछिपी के कारण ठंड का प्रकोप जारी रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार चार से पांच दिन में कोहरे की तीव्रता कम होने लगेगी। कोहरा छट जाएगा। इसके बाद सुबह और रात में ही कोहरा रहेगा, लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद भी ठंड बरकरार रहेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से छट चुका है। अब पहाड़ों से चलने वाली हवा मैदानी इलाकों में आएगी। इससे शीतलहर की स्थिति बनने लगेगी। धूप खिलेगी और रात का तापमान और गिर सकता है।

शीत लहर से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि शीत लहर से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें, घर में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजे और खिड़कियों को बंदकर रखें। फ्लू, नॉक बहना, भरी नाक या नाक बंद जैसी दिक्कत तो डॉक्टर से परामर्श लें। जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश, बर्फ के संपर्क में आने से बचें। यात्रा कम करें। उन्होंने बताया कि ठंड व शीत लहर से बचने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों में आश्रय ले सकते हैं।
विज्ञापन


चार दिन तक पाला जमने और शीतलहर की संभावना

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी चार दिन तक पाला जमने और शीतलहर चलेगी। आमजन को अभी चार दिन तक ठिठुरन भरी ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
8-10 जनवरी के दौरान कहीं-कहीं बूंदा-बांदी होने की संभावना है। इस दौरान ठंड के कहर से राहत भी मिलेगी। 11 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदल जाएगी और कड़ाके की ठंड अपने फिर से प्रचंड तेवरों से आगाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें