फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता का कोई शार्टकट नहीं: अमित

विज्ञापन
प्रमाणपत्र के साथ मौजूद विजेता खिलाड़ी व अमित स्वामी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जीवन में सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना पड़ता है। उक्त बातें एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक व जिम एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित स्वामी ने कहीं हैं। वे रविवार को हुडा बाईपास स्थित हार्ड रॉक फिटनेस की ओर से आयोजित मि. हार्ड रॉक रेवाड़ी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन में किसी भी चीज में सफलता पाने के लिए शार्टकट का रास्ता न अपनाएं। अपितु अपनी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिम एसोसिएशन के संरक्षक प्रिंस ग्रोवर ने कहा कि क्षेत्र में युवा खिलाड़ी बहुत तेजी से ऑयरन खेलों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, जो बहुत खुशी की बात है। बेंच प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, नितिन द्वितीय, राहुल तृतीय रहे। वहीं डेड लिफ्ट में राहुल प्रथम, नितिन द्वितीय, रॉबिन तृतीय और स्केवट्स में पवन प्रथम, नितिन द्वितीय और मनीष तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें