फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 549 बच्चे रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े अभिभावक। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कक्षा छठी और नौवीं की प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान 4,824 में से 549 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे, लेकिन परीक्षा केंद्रों में पूर्व में निर्धारित किए गए समय दोपहर 12 बजे से ही उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा से आधा घंटा पहले दोपहर डेढ़ बजे बच्चों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। प्रवेश परीक्षा में कुल 4,824 में से 549 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और फोटो आइडी जांच करने के बाद कोरोना के कारण एहतियात के तौर पर तापमान की भी जांच की गई।
---------------------------
प्रवेश पत्र और पानी की बोतल ले जाने की रही छूट
प्रवेश परीक्षा में छठी कक्षा में 3,776 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 3,329 ही उपस्थित हुए, वहीं, 447 अनुपस्थित रहे। वहीं कक्षा नौवीं की परीक्षा में 1,048 परीक्षार्थियों में से 946 उपस्थित रहे, जबकि 102 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ केवल पानी की बोतल ले जाने की छूट थी।
विज्ञापन

------------------
कोट
जिले के सभी केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं। इसमें परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ का अच्छा सहयोग रहा, जिसके लिए के लिए वह आभारी हैं।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, शहर संयोजक सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें