फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी, चोरों ने उड़ाये लाखों के गहने व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रही एक महिला का ट्रेन में लाखों रुपये के जेवर से भरा पर्स चोरी हो गया। पर्स में हजारों रुपये की नकदी भी थी। दूसरी ओर एक्सप्रेस ट्रेन में एक बदमाश युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली पहाड़गंज के नबी करीम बाजार निवासी कोमल ने बताया कि 16 मई को वह बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में लोहारू रेलवे स्टेशन से अपने परिवार के साथ सामान्य श्रेणी कोच में बैठी थी। उन्होंने अपना बैग सीट पर रखा हुआ था। उनके साथ एक महिला भी बैठी हुई थी। महिला ने उसके बैग के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश तो उसने टोक दिया व अपने बच्चे को दूध पिलाने लग गई। पास बैठी महिला महेंद्रगढ़ स्टेशन पर उतरकर चली गई। महेंद्रगढ़ से ट्रेन चलने के बाद उन्होंने देखा तो बैग से पर्स गायब था। पर्स में सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के टाप्स, कान की बाली, सोने की दो नोज पिन, सोने की अंगूठी, चांदी की चुटकी व करीब तीस हजार रुपये की नकदी थी। सराय रोहिल्ला स्टेशन पर पहुंचने के बाद कोमल ने राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत दी। सराय रोहिल्ला से जीरो एफआईआर मिलने के बाद रेवाड़ी जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
वहीं, दूसरी ओर गुरुग्राम के सेक्टर-नौ ए निवासी रितिका वर्मा ने बताया कि वह छह जून को एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ जा रही थी। रेवाड़ी स्टेशन के निकट एक युवक ट्रेन की खिड़की पर खड़ा था। युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। रितिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें