फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

Sat, 21 Mar 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बिठवाना मंडी क्षेत्र में किराये के मकान में मध्य प्रदेश के मंगोलपुर निवासी विशाल (24) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह डेढ़ महीने पहले रेवाड़ी आया था और यहां मजदूरी कर रहा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विशाल नशे का आदी था। घटना की रात उसकी बहन और पत्नी देर रात तक उसे समझाने का प्रयास करती रहीं लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद सभी परिजन सो गए। सुबह जब परिजन उठे और बाथरूम गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर विशाल रस्सी से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि उन्हें सुबह करीब चार बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण नशे की लत बताया जा रहा है, हालांकि सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें