दिल्ली के सराय रोहिल्ला से बीकानेर जा रही फेस्टिवल एक्सप्रेस से चोरों ने एक महिला अधिवक्ता और उसकी ननद के बैग से 15 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। लोहारू स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब अधिवक्ता की आंख खुली तो सीट पर रखे दोनों बैग गायब मिले। उन्होंने बीकानेर पहुंचकर जीआरपी को ई-मेल के जरिए शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बीकानेर के गंगा शहर नई लाइन निवासी अधिवक्ता सोनू पटवा पत्नी अमित जैन ने बताया कि वह 30 सितंबर को ननद और ननदोई के साथ दिल्ली से बीकानेर जा रही थी। उसने व उसकी ननद ने अपने हैंड बैग सीट पर सिरहाने रखे हुए थे। रेवाड़ी से चलने के बाद उनकी आंख जब लोहारू में खुली तो देखा कि दोनों के बैग गायब हैं। एक बैग में उनकी ननद का मोबाइल, 15 हजार रुपये, घड़ी, पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित उसके बैग से घड़ी, अधिवक्ता संबंधी दस्तावेज गायब थे।