फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस पहरे में निकली एससी समाज के युवक की बरात

विज्ञापन
घोड़ी की रस्म के दौरान एकत्रित हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
बावल। एससी समाज के युवक की वीरवार को पुलिस पहरे में बरात निकली। दरअसल, उनके गांव से आज तक एससी समाज के किसी दूल्हे की घुड़चढ़ी नहीं निकली थी। उन्हें आशंका थी कि बरात में हंगामा हो सकता है। इस पर एसडीएम से सुरक्षा मांगी गई थी।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस पहरे में निकली बरात का मामला चर्चा में है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अंकित पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं। वह एससी समाज से आते हैं। उनके गांव में एससी समाज के लोग गिने चुने हैं। समाज से जुड़े अशोक कुमार ने बताया कि गांव में पहले भी एससी समाज के कई लोगों ने घुड़चढ़ी का प्रयास किया लेकिन वे बरात निकालने की हिम्मत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें