फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से चंद कदम पर हुई चोरी की वारदात, आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद मोबाइल चोर। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के भाड़ावास गेट के समीप एक मोबाइल की दुकान से दो युवक फोन देखने का झांसा देकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं जिस दुकान में यह घटना हुई है, वहां से महज 20 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है जबकि पुलिस सूचना देने के करीब आधे घंटे देर से मौके पर पहुंची जिससे व्यापारी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहें हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि उसने शहर के भाड़ावास गेट के समीप मोबाइल की दुकान की हुई है। शाम करीब छह बजे एक युवक दुकान पर मोबाइल खरीदने पहुंचा। इस दौरान युवक ने दुकानदार से तीन मोबाइल को देखकर उनके बारे में जानकारी ली। करीब पांच मिनट बाद उसका साथी दुकान के बाहर बाइक लेकर पहुंचा। उसने दुकानदार से एक और मोबाइल दिखाने को कहा। दुकानदार मोबाइल दिखाने के लिए जैसे ही घूमा तो युवक दुकान से दो मोबाइल लेकर अपने साथी युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। दोनों मोबाइल फोन की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकानदार ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें