फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ढाई लाख से अधिक लोगों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
यूपीएसची कुतुबपुर में वैक्सीन लगावाते लोग। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में टीकाकरण अभियान जारी है। विभाग की ओर से रविवार को 2745 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई, जिसमें 1187 लोगों को पहली व 1558 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 89.87 प्रतिशत यानी 629919 लोगों को पहली और 35.83 प्रतिशत यानी 250833 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं हेल्थ केयर वर्कर को अभी तक 101.18 प्रतिशत यानी 6680 लोगों को पहली व 91.76 प्रतिशत यानी 6058 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। फ्रंट लाइन वर्कर को अभी तक 108.99 प्रतिशत यानी 8036 को पहली डोज व 100.28 प्रतिशत यानी 7394 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के 85.50 प्रतिशत यानी 384836 को पहली डोज व 23.55 प्रतिशत यानी 106002 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 45 से ऊपर आयु वर्ग को 85.77 प्रतिशत यानी 128676 लोगों को पहली व 45.41 प्रतिशत यानी 68128 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 60 वर्ग से ऊपर वालों को 101.67 प्रतिशत यानी 101691 लोगों को पहली डोज व 63.24 प्रतिशत यानी 63251 लोगों कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके है।
विज्ञापन

आज 23 स्थानों पर लगाई जाएगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 23 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। पहली डोज के लिए 2 स्थानों पर ऑनलाइन बुकिंग और 20 स्थानों पर ऑनस्पाट व दूसरी डोज के लिए 3 स्थानों पर ऑनलाइन बुकिंग व 20 स्थानों पर ऑन द स्पाट टीके लगाए जाएंगे। शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी नाहड़, सीएचसी बावल, सीएचसी गुरावड़ा, सीएचसी मीरपुर, सीएचसी खोल, पीएचसी धारूहेड़ा, भाड़ावास, गंगायचा अहीर, गांव बूढपुर, गोकलगढ़, पीएचसी जाटुसाना, पीएचसी फतेहपुरी, पीएचसी डहीना, यूपीएचसी कुतुबपुर व आकेड़ा, सेक्टर-4 स्थित हुड्डा डिस्पेंसरी सहित 23 स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
22 लोगों ने कोरोना की कराई जांच
नाहड़ सीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव लहकरा ने बताया कि रविवार को सीएचसी के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहड़ में 20 लोगों के आरटीपीसीआर और 2 नागरिकों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में टेस्टिंग अहम कड़ी। डॉ. राजीव ने कहा कि किसी नागरिक को कोविड के लक्षण है तो वह सैंपल जरूर दे। उन्होंने कहा कि नागरिक बार-बार हाथ धोएं, आंख, कान व नाक को छूने से बचें, रोजाना छुए जाने वाली जगहों को सैनिटाइज करें, खांसते और छींकते समय मुंह ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें