फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लघु नाटिका के माध्यम से बताई शहीदों की कुर्बानियां

Mon, 23 Mar 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में बलिदान दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाषण और लघु नाटिका के माध्यम से शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए केवल सीमा पर जाना ही जरूरी नहीं है। हम अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक कार्य करके भी राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
डॉ. मुकेश कुमार ने इस स्वावलंबी प्रयास की सराहना की और कहा कि युवा पीढ़ी की यह पहल देशभक्ति और बलिदानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और संगीत प्रस्तुत किए गए। तृतीय वर्ष के विद्यार्थी करण चौहान और द्वितीय वर्ष के तनिष काम्बोज ने वीर रस के गीत गाकर जोश बढ़ाया। शायरी और कविता पाठ में तृतीय वर्ष के छात्र निखिल ने कविताओं के माध्यम से क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें