फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 1600 मीटर की दौड़ में शिव ने मारी बाजी

Mon, 23 Mar 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एकजुट युवा। स्रोत : संगठन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बावल। गांव बनीपुर स्थित पंचायत भवन में भगत सिंह युवा मंच की ओर से शहीद दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 1600 मीटर की दौड़ में शिव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ में दिनेश कुमार ने द्वितीय और हितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में नीरज प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय और सोमवीर तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में रितेश प्रथम, आर्यन द्वितीय और सागर तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में जतिन ने प्रथम, यश ने द्वितीय और ईशान ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
संयोजक कुलदीप सिंह ढिल्लो ने युवाओं से बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संरक्षक रणसिंह लोर, महेंद्र सिंह थानेदार, सितार सिंह ढिल्लों, मोहित कुमार, हितेश कुमार, योगेश जांगिड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें