फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली वरीयता सूची के विद्यार्थी 20 तक जमा करा सकते हैं फीस

विज्ञापन
कॉलेज में फीस भरने के लिए कतार में खड़े विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग महिला कांस्टेबल के पदों के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को आयोजित करा रहा है। इसके चलते उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेज के दाखिला शेड्यूल में बदलाव किया है। अब पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थी 20 सितंबर को तक 5 बजे तक फीस जमा करा सकेंगे। अब दूसरी मेरिट 22 सितंबर को जारी होगी।
विज्ञापन

निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार 16 अगस्त से छह सितंबर तक चली आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख को कम आवेदन आने के कारण दो बार अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था। जिले के 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त व निजी कालेजों की 95 सौ सीटों पर इस वर्ष करीब 22 हजार विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। जो पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक हैं। विभाग के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते थे। लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग ने महिला कांस्टेबल की परीक्षा के चलते मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक का फीस भरने का समय दिया है। वहीं कालेजों के स्नातक संकायों में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद अब विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दाखिला ले रहे हैं। लेकिन, शुरुआत के दिनों में विद्यार्थियों का दाखिले के प्रति काफी कम रुझान देखने को मिल रहा है। कम विद्यार्थी ही फीस जमा करवाकर दाखिला ले रहे हैं। हालांकि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीके से फीस जमा करवाने के विकल्प दिए हुए हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार दाखिले की अंतिम तिथि पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती है। कई बार तो देखने में आता है कि दाखिले के अंतिम दिन विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती है। यहां तक कि विद्यार्थियों को लंबी लाइनों में भी लगना पड़ता है। देर तक स्टाफ को कॉलेज में मौजूद रहकर फीस लेनी पड़ती है। इसलिए कॉलेज प्रशासन भी विद्यार्थियों से अपील कर रहे है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने की बजाय पहले ही फीस जमा करें। ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विद्यार्थियों को कॉलेज आकर जमा करनी होगी फीस:
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर आवेदन प्रक्रिया शुरू करते समय केवल ऑनलाइन फीस भरने का विकल्प दिया गया था। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अपने फोन या फिर साइबर कैफे से ऑनलाइन फीस जमा करा सकते थे। कुछ दिन पहले विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन व ऑॅफलाइन माध्यम से फीस भरने की सुविधा दी थी। लेकिन अब विभाग ने पोर्टल को अपडेट किया है। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी अब अपने फोन या साइबर कैफे से फीस नहीं भर पाएंगे। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को कॉलेज आकर ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा की प्राचार्या डॉ. रेणु हुड्डा ने बताया कि विभाग की ओर से महिला कांस्टेबल की परीक्षा के चलते विद्यार्थियों की फीस भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें