फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहीरवाल की जनता भी भाजपा के शासन से दुखी : अभय चौटाला

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते चौ. अभय चौटाला। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। इनेलो का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जाट धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो के सुप्रीमो चौधरी अभय चौटाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि अहीरवाल की जनता भी भाजपा के शासन से दुखी हो चुकी है।
विज्ञापन

उनके साथ में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने की व मंच का संचालन इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने किया। इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौ. देवीलाल की 112वीं जयंती का आयोजन रोहतक की अनाज मंडी में किया जाएगा।
इसके लिए वे स्वयं प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आमंत्रण देने के उद्देश्य से कार्यक्रम कर रहे हैं। रेवाड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि इस बार जिले की भागीदारी और भी अधिक होगी।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेवाड़ी में इतनी भारी संख्या में जनसमूह की उपस्थिति यह दर्शा रही है कि अहीरवाल की जनता भी भाजपा के शासन से दुखी है और अब इस सरकार से छुटकारा पाने को तैयार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से अनेक वादे किए लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। उनका उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना था जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार और फिरौती जैसी घटनाएं घट रही हैं। हालात यह हैं कि हरियाणा का आम नागरिक भय के साये में जी रहा है कि न जाने कब अपराधियों की गोली का शिकार हो जाए।

केवल जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने केवल जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। भाईचारे को तोड़ने और किसानों को आपस में लड़ाने का काम किया गया जिसका खामियाजा हरियाणा की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी की चाल समझ चुकी है और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए माजरा ने कहा कि आपसी गुटबाजी में उलझी कांग्रेस जनता की समस्याओं को पूरी तरह भूल गई है। उन्होंने दावा किया कि जनता एक बार फिर इनेलो शासन को याद कर रही है, जब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें