फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रहीं महिला से बदमाशों ने छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने आसपास की महिलाओं के ग्रुप के साथ पूजा करने मंदिर गई महिला की बाइक सवार दो बदमाश चेन झपटकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 निवासी महिला मुकेश लत्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह सहेलियों के साथ मंदिर से पूजा कर घर आ रही थी। लार्ड शिवा सोसायटी के पास पहले से खड़े दो युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से उसकी तरफ आए तथा गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था तथा पीछे बैठे युवक ने कपड़े से अपने मुंह को ढका हुआ था। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें