फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्लाइंट पर लेकर बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारी के साथ की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बदमाशों ने एक बार फिर लिफ्ट देकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर सोने की अंगूठी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने कर्मचारी के एटीएम कार्ड के जरिए उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। लूटपाट व नकदी निकालने के बाद बदमाश पीड़ित को हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के माल रोड नई टिहरी निवासी उदित असवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। वर्तमान में नई दिल्ली के मैदान धरी रोड छतरपुर में रहता है। 27 सितंबर की रात को करीब नौ बजे वह गुरुग्राम जाने के लिए धारूहेड़ा के फ्लाईओवर के निकट गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की वैगनआर कार आकर वहां पर रुकी। कार में पहले से ही चार युवक सवार थे। युवकों ने उन्हें कार में लिफ्ट दी। हीरो कट के निकट पहुंचे पर युवकों ने हाईवे पर यू-टर्न ले लिया। उसने इसका विरोध किया तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दी। युवकों ने उनसे मोबाइल, सोने की अंगूठी, क्रेडिट और डेबिट कार्ड छीन लिए। बदमाशों ने धमकी देकर उससे डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया तथा अलग-अलग एटीएम से 35 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने घड़ी भी छीन ली तथा हाईवे पर कापड़ीवास बॉर्डर के निकट सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। उदित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। धारूहेड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें