फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल नगरी रेवाड़ी में गूंजेगा गीता का संदेश

विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव के आयोजन के लिए बाल भवन का निरीक्षण करतीं हुईं एडीसी आशिमा सांगवान। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार ने गीता के कर्मयोग संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 से 14 दिसंबर तक बाल भवन में गीता जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में एडीसी आशिमा सांगवान की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से गीता जयंती महोत्सव को भव्य एवं गरिमामयी ढंग से आयोजन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव 2021 में हवन यज्ञ, गीता पूजन, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय प्रदर्शनी, नगर शोभायात्रा को मनोहारी बनाया जाए। एडीसी ने बताया कि बाल भवन परिसर को गीतापुरम का रूप दिया जाएगा। इसमें महोत्सव के पहले दिन 12 दिसंबर को हवन यज्ञ, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, दूसरे दिन 13 दिसंबर को प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सेमिनार तथा तीसरे दिन 14 दिसंबर को नगर शोभा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत रूप से गीता जयंती महोत्सव का समापन सम्मान समारोह के साथ होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि गीता जयंती महोत्सव में आमजन, विद्यार्थियों और प्रबुद्धजनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, डीएसपी हंसराज, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, कपिल पुनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता, एक्सईएन सचिन भाटी, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, डीआईओ सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वाद्य यंत्रों व विधाओं का भी होगा प्रदर्शन
एडीसी ने कहा कि महोत्सव के दौरान प्रदेश के पारंपरिक जोगी, जंगम, डेरू, बीन इत्यादि वाद्य यंत्रों व विधाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि नई पीढ़ी भी हमारी इन प्राचीन विधाओं से रूबरू हो सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के कलाकारों के अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थीगण द्वारा गीता आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं नगर शोभायात्रा में व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भागीदारी भी प्रभावी रूप से रहेगी।
विज्ञापन

इसके उपरांत एडीसी आशिमा सांगवान ने गीता जयंती महोत्सव स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें