फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर साहबी पुल के पास व्यापारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर धारूहेड़ा के साहबी पुल के समीप सोमवार की रात को स्कूटी से घर लौट रहे एक व्यापारी को छिपकर बैठे बदमाश ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने धमकी देते हुए उनसे नकदी के साथ मोबाइल, लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज छीन लिए। वारदात के बाद पीड़ित ने घर पहुंचा और फिर मंगलवार को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला भजन का बाग निवास संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से धारूहेड़ा गया हुआ था। रात के समय करीब 8 बजे वह धारूहेड़ा से वापस अपने घर के लिए चला था। उन्होंने बताया कि जब वह साहबी पुल पर पहुंचे तभी अचानक से एक युवक आया और इससे पहले वह कुछ समझ पाते तब तक आरोपी ने उन्हें सीधा ही धक्का दिया। इसकी वजह से वह स्कूटी सहित गिर गए। गिरने के बाद आरोपी ने उन्हें मारने की धमकी देते हुए पास मौजूद तमाम पैसे हवाले करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उनकी जेब में रखे नकदी के साथ मोबाइल, डीएलसी सहित अन्य दस्तावेज निकालकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और यहां आकर पुलिस को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात मंगलवार को थाना में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें