संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के दक्षिण हरियाणा स्थित रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 30 जून को जारी की जाएगी। इस सूची में 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने वाली छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
पहली मेरिट सूची के अनुसार चयनित छात्राएं 2 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगी। दूसरी मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी होगी, जिसकी फीस जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई होगी।
तीसरी मेरिट सूची 8 जुलाई को जारी की जाएगी और 10 जुलाई तक फीस जमा की जा सकेगी। इसके बाद चौथी फिजिकल काउंसिलिंग मेरिट सूची 13 जुलाई को जारी होगी।
रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि छात्राएं प्रवेश के समय सभी मूल प्रमाण पत्र, दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बीए (ऑनर्स) मल्टीडिसिप्लिनरी की प्रथम सेमेस्टर फीस 3850 रुपये, बीएससी फिजिकल साइंस की 4260 रुपये तथा बीकॉम (ऑनर्स) की 4950 रुपये निर्धारित की गई है। छात्राओं को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट और रीजनल सेंटर के नोटिस बोर्ड पर जारी अपडेट देखने की सलाह दी गई है।