फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में बिजली कर्मचारियों का चार घंटे का विरोध प्रदर्शन, 30 जून को रेवाड़ी सर्कल में प्रदर्शन का ऐलान

Fri, 26 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
कोसली। केंद्रीय परिषद के आह्वान पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ चार घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान जयप्रकाश और संचालन यूनिट सचिव सुरेंद्र ने किया।
विज्ञापन

यूनिट प्रधान जयप्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों को रिस्क भत्ता नहीं मिलने, कैशलेस मेडिकल पॉलिसी लागू न होने, एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित न करने, हरियाणा एग्री डिस्कॉम और नई बिजली कंपनी बनाने, बिजली के निजीकरण, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने तथा पुरानी पेंशन बहाल नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 30 जून को रेवाड़ी सर्कल कार्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र, प्रमोद, दीपक, जयसिंह, नितबल, अजय, चंदरजीत, दिनेश, अरुण, मदन, राज सिंह, क्रमबीर, महेश, विक्रम, जयभगवान, बिजेंद्र, सुभाष, करमबीर, गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें