फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
खोल। रेवाड़ी-नारनौल सड़क पर स्थित पाली बस स्टैंड पर रेलवे लाइन के नीचे से अंडररपास की मांग को लेकर किसान 4 महीने से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को किसानों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। भूपेंद्र यादव ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या जानी। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडरपास संघर्ष समिति पाली के सदस्यों ने बताया कि गांव पाली के रेलवे फाटक की जगह अंडरपास बनाने की आवश्यकता है। इस रास्ते से गांव के किसानों व मजदूरों का आना-जाना होता है।
कॉलेज व स्कूल जाने वाली लड़कियां यहीं से जाती हैं। गांव से तीन किलोमीटर की तरफ से 5 किलोमीटर दूसरी तरफ तक कोई अंडरपास नहीं है। गांव की लगभग 500 एकड़ कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी तरफ है। गांव के किसानों व मजदूरों को खेतों में जाने के लिए 15 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। इससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर ओमप्रकाश सैन, एडवोकेट राजेंद्र सिंह, श्योप्रसाद, राजेश, नरेश कुमार, सतीश कुमार, कंवर सिंह, बिल्लू पूर्व पार्षद, पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह, राजबाला, मुकेश यादव, रामपाल पूर्व पंच, गणेशी लाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें