फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाले युवक के परिजनों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में पड़ोस की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले लड़के के परिवार पर सोमवार की सुबह लाठी-डंडों से हमला हुआ। हमले में लड़के के पिता बुरी तरह घायल हो गए। वहीं मां, चाचा-चाची व बहन को चोटें आई हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने लड़की के परिवार वालों पर हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी चिराग ने 8 अक्टूबर को अपने ही मोहल्ले की एक लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। चिराग के परिवार का कहना है कि इस शादी से लड़की के परिवार वाले खफा हैं। जान को खतरा होने के कारण चिराग व लड़की दोनों कोर्ट से सुरक्षा लेकर सेफ हाउस में रह रहे हैं। चिराग की बहन चित्रा ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पर ही थे। तभी लड़की का भाई 8-10 लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। उन्होंने उनके पिता अमर सिंह पर हमला कर दिया। वह और उसकी मां रेखा बचाव में आईं तो उन्हें भी पीटा। साथ ही चाचा संजय व चाची रजनी को भी चोट मारी गई। करीब 20 मिनट तक खूब हंगामा हुआ। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। इससे पहले 8 अक्टूबर को ही चिराग के दोस्त गौरव पर भी इसी तरह हमला किया गया था, जिसमें उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोकल गेट पुलिस चौकी इंचार्ज शीशराम का कहना है कि चिराग ने अपने पड़ोस की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया है। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों सेफ हाउस में हैं। सोमवार सुबह दोनों पक्षों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें