फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकलगढ़ निवासी युवक का निकला फैक्ट्री में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर से सटे गांव कालाका में वर्षों से बंद खंडहर में तब्दील हो चुकी फैक्टरी में शनिवार की शाम मिले शव की शिनाख्त गोकलगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई है। वह 10 जून की शाम से लापता था। परिजनों को उसके दो दोस्तों पर हत्या करने का संदेह है। दोनों उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर लेकर गए थे। सदर थाने में युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को घूमने जा रहे एक युवक ने बंद फैक्टरी में एक युवक का गर्दन कटा शव देखकर मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी थी। शव के निकट ही एक शराब की बोतल भी पड़ी मिली थी। शिनाख्त नहीं होने के कारण शनिवार को पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी शव मिलने की सूचना भिजवाई थी। रविवार को युवक की शिनाख्त गांव गोकलगढ़ निवासी दीपक के रूप में हुई। उनके परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
पुलिस के अनुसार दीपक दस जून की शाम से लापता था। दीपक की मां मुन्नी देवी ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत मेें कहा था कि 10 जून की शाम करीब छह बजे उनका बेटा दीपक घर से गया था। दीपक को बुलाने के लिए उसके दो दोस्त गोकलगढ़ निवासी जीवन और गांव शहबाजपुर खालसा निवासी हन्नी आए थे और अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए थे। घर से जाने के बाद से दीपक का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। मुन्नी देवी ने जीवन व हन्नी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज:
शव की शनाख्त होने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला जांच के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने शव मिलने के बाद दीपक के दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
-----------
पुलिस टीमें दोनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें