फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बोला-ताऊ लेटा रहिये, ना तै गोली मार द्यूंगा, आधे घंटे तक खौफ में रहा बुजुर्ग दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित सेक्टर-1 में रविवार की रात बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। इस दौरान उन्होंने लूटपाट की। नकाबपोश बदमाशों ने इस दौरान घर में सो रहे गृह स्वामी दीवानचंद और उनकी पत्नी शशिबाला पर तमंचा तान दिया। साथ ही एक बदमाश कहने लगा कि ‘ताऊ लेटा रहिये, ना तै गोली मार द्यूंगा’। इसके बाद बुजुर्ग दंपती कुछ बोलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाया और आधे घंटे तक खौफ में रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छह नकाबपोश बदमाशों ने घर में रात करीब 2 बजे दीवार फांदकर घुसे थे। इन्होंने इस दौरान घर के मालिक दीवानचंद जैन और उनकी पत्नी शशिबाला, जो एक कमरे में सोए हुए थे, उनको हथियार दिखाकर गहने और नकदी लूट ली। इस वारदात को अंजाम देने आए एक बदमाश ने मकान मालिक बुजुर्ग दीवानचंद को गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने इस मकान के दो अन्य कमरों, जिनमें एक में दीवानचंद का भाई और उनकी बेटी सोए हुए थे, जबकि दूसरा कमरा बंद था, उनको बाहर से बंद करना सुनिश्चित कर लिया। बाहर से शोर सुनने के बाद दीवानचंद के भाई और भतीजी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, मगर वे इसमें कामयाब नहीं पाए। बदमाशों ने करीब आधे घंटे में इस घर की अलमारियों और अन्य जगहों की तलाशी लेकर नकदी ढूंढ निकाली। इसके बाद दीवानचंद की बुजुर्ग पत्नी शशिबाला से शरीर पर पहने हुए सोने के सभी गहने उतरवा लिए और बाद में धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

----------------------
कोट
पुलिस मौके पर पहुंची थी। अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द अपराधी पकड़ जाएंगे।
-राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें