फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फंदे पर लटककर सुसाइड करने वाले दंपती का एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
अंतिम संस्कार की रस्म पूरा करते परिजन। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। बास रोड की संतोष काॅलोनी में एक ही फंदे पर लटककर सुसाइड करने वाले दंपती की आखिरी इच्छा पूरी कर दी गई है। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

पति-पत्नी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें इन्होंने लिखा था कि हमारे शव मां-बाप को सौंप देना और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर देना। दोनों की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरपानी गांव के राजकुमार (26) और उसकी पत्नी हाली (22) ने साल 2020 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ही वे रोजगार की तलाश में धारूहेड़ा आए थे। राजकुमार एक कंपनी में काम करता था। शनिवार सुबह के समय दोनों ने फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जाकर जब मौके पर जांच पड़ताल की थी तो मालूम चला था कि एक सुसाइड नोट छोड़ा गया था। इसमें एक ही चिता पर अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई गई थी। शादी से बात से ही दोनों की कोई संतान नहीं हुई थी। इसे लेकर भी काफी परेशान थे। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें