फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक चली आवेदन प्रक्रिया फिर भी नहीं छू पाए 50 प्रतिशत का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर चल रही आवेदन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गया। एक माह तक आवेदन प्रक्रिया चलने के बाद भी सीटों के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम आवेदन आए हैं। अब दिसंबर को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए मूल्यांकन परीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 24 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। निदेशालय की ओर से निजी स्कूलों में दाखिला के लिए आवेदन करने की अंतिम अंतिम तिथि 14 नवंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन कम आने के बाद निदेशालय की ओर से तिथि को बढ़ाकर कर 24 नवंबर कर दी गई थी। आवेदन कम आने का मुख्य कारण दाखिला प्रक्रिया का सत्र के बीच में शुरू होना माना जा रहा है। सामान्यत: अप्रैल और मई के बीच दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती है। गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण आवेदन प्रक्रिया को बीच में ही रोकना पड़ा था जोकि कोरोना महामारी से राहत मिलने के बाद भी शुरू नहीं हो पाई थी। इसके अलावा वर्ष 2019 में 5500 के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे।
-----------------
10वीं और 12वीं के लिए बंद रहा पोर्टल:
इस वर्ष दूसरी से नौवीं और 11वीं के विद्यार्थी ही दाखिले के लिए आवेदन कर पाएंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए पोर्टल बंद रहेगा। इसलिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चालू सत्र का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एनरोलमेंट नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इसके चलते इन विद्यार्थियों का स्कूल बदल पाना संभव नहीं है। इसलिए निदेशालय की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा के आवेदन के लिए पोर्टल को बंद किया गया है। इस वर्ष जिले के 272 निजी स्कूलों की तरफ से दूसरी से नौवीं तथा 11वीं में 7434 सीटें रिक्त दर्शाई गई हैं, जिन पर बुधवार शाम पांच बजे तक 3153 ही आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

-------------------
7434 सीट पर 3153 आवेदन:
जिले के 272 निजी स्कूलों ने नियम 134 ए तहत 7434 सीट दशाई। इन खाली सीटों पर केवल 3153 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जिले में विभिन्न निजी स्कूलों द्वारा कक्षा दूसरी की 995 सीट, कक्षा तीसरी की 1046 सीट, कक्षा चौथी की 751 सीट, कक्षा पांचवी की 835 सीट, कक्षा छठी की 762 सीट, कक्षा सातवीं की 803 सीट, कक्षा आठवीं की 779 सीट, कक्षा नौवीं की 739 सीट व कक्षा ग्यारहवीं की 624 सीट दशाई गई थी। लेकिन खोल खंड से केवल 370, नाहड़ खंड से 307, रेवाड़ी खंड से 1640, जाटूसाना खंड से 480 व बावल खंड 345 बच्चों ने निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन किया हैं।
-----------------
यह रहेगा आगे का शेड्यूल:
- 5 दिसंबर को निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 10 दिसंबर को मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
- 13 दिसंबर को ड्रा निकाला जाएगा।
- 15 से 24 दिसंबर तक ड्रा के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
----------------------
निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी हैं। इस पिछली बार के मुकाबले कम आवेदन आए हैं। 5 दिसंबर को निजी स्कूलों में दाखिला के लिए विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. खुशीराम यादव, डिप्टी डीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें