रेवाड़ी। चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला मुक्तिवाड़ा हाल आबाद गांव धामलाका निवासी करण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। गांव भंवाड़ी निवासी रवि कुमार ने शिकायत में बताया था कि 20 जुलाई 2019 की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी जो चोरी हो गई थी।
थाना माॅडल टाउन पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी करण को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद