फोटो : 3राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ अन्वी व श्रेया। स्रोत : एसोसिएश
- फोटो : mathura
रेवाड़ी। दिल्ली में पिछले दिनों आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में स्थानीय सेक्टर-1 निवासी दो सगी बहनों अन्वी व श्रेया ने बाजी मारी। दोनों बहनों की जीत पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने खुशी जाहिर करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है। एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि शगुफ्ता कथक नृत्य कला समिति की ओर से आयोजित 8वीं ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता में दोनों बहनों ने विजेता रहकर अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है। सेक्टर निवासी अंशुल गुप्ता और निशा गुप्ता की दोनों बेटियां इससे पहले भी नृत्य प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं। संवाद